30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से विकसित समाज की नींव पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को मुख्य सेवक सदन में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री धामी के सम्मान के लिए समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोई भी राज्य व समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किए गए। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बेटियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

पूरे देश में महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार योजना व नंदा गौरा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *